देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 17 IPS अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) को बदला गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, पीएसी, आईआरबी और एसडीआरएफ में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर का नया SSP बनाया गया है।
- अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का SSP नियुक्त किया गया है।
- देवेंद्र पींचा को पौड़ी का नया SSP बनाया गया है।
- सरिता डोबाल को टिहरी का SSP बनाया गया है।
- अमित श्रीवास्तव-II को चमोली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- जगदीश चंद्र को बागेश्वर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख तबादले
मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय की कमान सौंपी गई है। अजय गणपति कुमार को एसडीआरएफ का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
वहीं, पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव, अमित श्रीवास्तव-I को एसपी अभिसूचना और सर्वेश पंवार को एसपी सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा जितेंद्र मेहरा, सुरजीत पंवार, विशाखा अशोक भदाणे, हरीश वर्मा और शाहजहां जावेद खान समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नई नियुक्तियों के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।
इस फेरबदल को प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
