पौड़ी: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी नगर पालिका की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कंडोलिया मंदिर, व्यू प्वाइंट, न्यू बस अड्डे सहित आसपास के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की गई।
नगर पालिका की सफाई टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े-कचरे को हटाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें।
नगर पालिका ने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे। स्थानीय लोगों से भी अभियान में सहयोग करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।
